
छात्र-छात्राओं को बेल्ट, टाई व परिचय-पत्र वितरित किए
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): आजमपुर कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण परिवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) दीपा भाटी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र यादव ने अपने कर-कमत द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को बेल्ट, टाई और परिचय-पत्र (आईकार्ड) वितरित किए। इस विशेष पहल से जहाँ विद्यालय में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग की इस सोच की सराहना की।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179


















