
नगर निकाय क्षेत्र में सफाई व कूड़ा निस्तारण पर जोर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण, नाला-नाली सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, जलभराव की स्थिति, वेंडिंग जोन, अतिक्रमण हटाओ अभियान, 15वें वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), पीएम स्वनिधि योजना, कान्हा गौशाला, निर्माण कार्यों की प्रगति आदि की बिंदुवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकाय क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई एवं कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। बरसात के दृष्टिगत नालों की सफाई प्राथमिकता पर कराई जाए ताकि जलभराव की समस्या न हो। स्ट्रीट लाइटों को क्रियाशील रखा जाए तथा खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने एवं पीएम स्वनिधि योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















