
प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हापुड़ के गौरव ने किया नाम रोशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन उत्तरप्रदेश द्वारा प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन आईआईटी कैंपस सहारनपुर में किया गया। संचालन प्रदेश मंत्री सुनील सिंह भीम ने किया,
प्रतियोगिता में सैंकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें काफी संख्या में हापुड़ जिले से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें हापुड़ जिले का प्रदर्शन दूसरे स्थान पर रहा,
तथा मैडल जीतने वालों में, प्रोफेशनल कैटेगरी से प्रीति वर्मा ब्रांज मैडल, सीनियर मेल कैटेगरी से गौरव गोयल ब्रॉंज मैडल, रूद्रांश- गोल्ड मेडल, सीनियर फीमेल कैटेगरी से, जूली सैनी, बृजेश, राधिका सैनी, पूजा- सिल्वर मैडल, जूनियर फिमेल केटेगिरी से- प्रिंसी शर्मा, तुलसी, गुंजन, पलक तोमर, तानिया, शिवानी- गोल्ड मैडल,
नव्या शर्मा, अक्षिता- सिल्वर मैडल प्राप्त किया।
जूनियर मेल कैटेगरी से- दीपांशु -गोल्ड, अंशुमन- सिल्वर मैडल प्राप्त किया. इतनी संख्या में मैडल प्राप्त करके इन सभी ने हापुड़ जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। एसोशिएशन सचिव प्रीति वर्मा ने बताया, अक्टूबर माह में जयपुर में होने जा रही जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हापुड़ के 18 बच्चों का चयन हुआ है। सदस्य गौरव गोयल ने बताया काफी समय से योग के प्रति सबको जागरूक किया जा रहा है तथा राष्ट्रीय स्तर तक के कंप्टीशन की तैयारी करवाई जा रही है।
पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर हापुड़ के बच्चे प्रतिभाग करके नाम रोशन कर चुके हैं, भविष्य में भी प्रतिभाग करके हापुड़ का नाम रोशन करें ऐसा प्रयास है, इस अवसर पर सदस्य गौरव गोयल, जूली सैनी, बृजेश सिंह, मनीषा सैनी, ईशा वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















