
पनीर बनाने वाली छह इकाईयों के लाइसेंस किए निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर बनाने वाली छह इकाईयों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जांच के दौरान टोडरपुर, रजपुरा और दतियाना क्षेत्र में स्थापित इकाइयां भी कार्रवाई के दायरे में है। बताया जा रहा है कि जांच में तैयार पनीर की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। ऐसा पनीर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना गया। इसके बाद विभाग ने संबंधित छह इकाइयों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। इसमें टोडरपुर की सबसे ज्यादा चार पनीर इकाइयां हैं: जिनमें जहीर अहमद, मोहम्मद समीर, मोहम्मद सरताज और मोहम्मद कादिर की पनीर निर्माण इकाई शामिल है। साथ ही रजपुरा के शकील अहमद और दतियाना के मोहम्मद जहीर अहमद की पनीर कई भी शामिल है जिनके लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


















