
मेरठ स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-सहारनपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. विकास अग्रवाल ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संचालकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क एवं संवाद किया।
गढ़मुक्तेश्वर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेजों के संचालकों एवं पार्टी के साथियों के साथ बैठक कर पात्र स्नातक मतदाताओं के अधिक से अधिक वोट बनवाने तथा भरे हुए फॉर्म जमा कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप त्यागी, अशोक पाल (पूर्व जिला अध्यक्ष ) महेंद्र चौहान, ब्रह्मदत्त, भगवान दास सहित अनेक साथी गण उपस्थित रहे।
इसके पश्चात देहरा कुटी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में भी शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर स्नातक मतदाता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर संजय चौहान, महेश चौहान, अमित चौहान सहित अनेक कॉलेज संचालक उपस्थित रहे।
अधिक से अधिक पात्र स्नातक मतदाताओं के वोट बनवाना ही हमारा संकल्प है। एक-एक मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















