हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ के लिए रविवार की सुबह मतदान शुरू हो गया यह मतदान एसएसबी डिग्री कॉलेज में शुरू हुआ। समिति के 1768 सदस्य हैं, जो समिति के 6 पदाधिकारियों में कार्य समिति के 15 सदस्यों का चुनाव करेंगे। समिति के चुनाव हेतु दो गुट आमने-सामने है और दो ही गुट अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों ही गुटों की ओर से मतदान स्थल के निकट अपने-अपने कैंप लगाए गए, जहां प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने पक्ष वोट मांगते नजर आए। मतदाता मौन साधे रहे। मतदान प्रक्रिया रविवार की सुबह 8 बजे शुरू हुई और मतदाता पहचान पत्रों के साथ पहुंचना शुरू हो गए। हापुड़ के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान करने का अवसर मिला है। रविवार की शाम को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतों की गणना शुरू होगी और देर रात तक सभी चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























