हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा बाजार में बुर्का पहने दो संदिग्ध महिलाओं ने एक सर्राफा व्यापारी को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। दुकान पर शनिवार को ज्वेलरी देखने पहुंची दो महिलाओं ने सोने की 15 चेन और एक सेट पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला मेरठ गेट पुलिस चौकी के सामने राधेश्याम सुनील कुमार सर्राफ की दुकान का है। जब दो महिलाएं बुर्का पहने सर्राफ दुकान पर पहुंची और सोने चांदी की चेन देखने लगी। महिलाओं ने खुद को मजीदपूरा का निवासी बताया। सीसीटीवी कैमरे में आप देख सकते हैं कि दुकान पर मौजूद एक कर्मचारी ने चीन को एक बैग में पैक कर कुर्सी पर रख दिया। वहीं दोनों महिलाएं इस बैग पर हाथ साफ करने का इन्तेजार करने लगी।मौका मिलते ही सोने की 15 चेनों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और एक सेट भी चुरा लिया। बेखौफ इन महिलाओं की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिलाओं ने आठ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

























