हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के गंगा तट पर लगने वाले गढ़ गंगा मेले की तैयारियों को जिला परिषद हापुड़ व जिला प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है। गढ़ गंगा का मेला 9 नवंबर से 21 नवंबर तक लगेगा और मुख्य स्नान 18 नवंबर का है। गढ़ गंगा मेले में 30 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। जिला प्रशासन व पुलिस ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा की गारंटी दी है।
पुराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर गंगा तट पर हर साल लगने वाला गढ़ गंगा मेला उत्तरी भारत का प्रमुख मेला है जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि से लाखों श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों, बैल गाड़ियों तथा निजी वाहनों से गंगा मैया की जय बोलते हुए पहुंचते हैं। यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मेला स्थल को तीन जोन में 25 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेंटों व पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेला स्थल पर 17 थाने स्थापित किए गए हैं तथा 6 अस्थाई अस्पताल बनाए हैं। जनपद हापुड़ के जिला अधिकारी अनुज सिंह वह पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर मेला स्थल का निरंतर दौरा कर व्यवस्थाओं को श्रद्धालुओं हेतु सुविधाजनक बनाने में जुटे हैं।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

























