हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानू के पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व मे बक्सर में बुधवार को मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया।
गाँवों में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं से ग्रामीण परेशान है और आवारा पशु किसानों की फसलों को नुक़सान के साथ इन्सानों पर भी हमला कर रहे हैं। दूसरी समस्या सिंचाई विभाग की है जिसमें माईनरो की सफ़ाई नहीं होने की वजह से किसानों की फसल सूख रही हैं।
भारतीय किसान यूनियन भानू के पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन हूण ने मीटिंग में कहा की सभी गाँवों से आवारा पशुओं को पकड़वाया जाये और ज़िले की माईनरो की सफ़ाई कराई जाये ।इन दोनों माँगो को लेकर यूनियन ज़िलाधिकारी को एक ज्ञापन देंगे,अगर किसानों की समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीणों के यूनियन आन्दोलन करेगी।
पवन हूण ,राजेंद्र प्रधान राधेलाल तयागी, राजबीर भाटी, रवि भाटी, डा० दयापरकाश, रामकुमार आर्य, मोनिका तेवतिया, पूनम त्यागी, महेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, जितेंद्र नागर, सुधाकर त्यागी, सुधीर त्यागी, लीलें मास्टर,अमित धनपूरा, राजपाल सिंह, रूपराम सिंह इमरत सिंह, योगेन्द्र शर्मा, मंगल गुर्जर, मुकेश त्यागी, विनोद त्यागी, सुनिल त्यागी, विजयपाल सिह, सुरेंद्र शर्मा, अतुल, विनीत आदि उपस्थित थे।


























