हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी हुई मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

रविवार को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने एक युवक को रुकने का इशारा किया और उससे बाइक के कागजात मांगे। शक होने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सच उगल दिया। बक्सर नया बाईपास से गिरफ्तार किए गए वाहन चोर के कब्जे से पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर से चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया। साथ ही एक अवैध चाकू भी पुलिस को आरोपी की चेकिंग के दौरान मिला है। गिरफ्तार किया गया आरोपी निशांत पुत्र हीरालाल निवासी गांव रसूलपुर बाबूगढ़ है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























