हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला ब्रह्मनान में मारपीट करने के मामले में वांछित 10,000 रुपए के नाम इनामी अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मीनाक्षी रोड से गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर 10,000 रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शहजाद पुत्र कलुआ निवासी काली मस्जिद के पास मोहल्ला किला कोना हापुड़ है। हापुड़ पुलिस अब तक मामले में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला ब्रहमान में दो पक्षों भैंसा बग्गी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही फरार आरोपियों पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने एक और फरार वांछित आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT























