
प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में तोड़फोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है जिसका कहना है कि उसके कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान में जमकर तोड़फोड़ हुई है।
आपको बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर साहवाज पुत्र जमील का शौलाना-समाना मार्ग पर डीके कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। मामला 22 अप्रैल की रात का है जब करीब 9:30 बजे अज्ञात लोग उनके कार्यालय में घुस गए। उन्होंने कार्यालय का गेट तोड़ दिया और अंदर के समान को अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने नकदी भी निकाल ली। इसके अतिरिक्त कार्यालय से दो बैटरी और एक इनवर्टर भी चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने बिखरा हुआ सामान देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























