
बिना मान्यता के दसवीं तक कक्षाएं चलाने पर श्रीगणपति पब्लिक स्कूल का नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली में स्थित श्रीगणपति पब्लिक स्कूल टीन शेड में चलता पाया गया। बिना मान्यता के दसवीं की कक्षाओं का संचालन होता मिला जिसके बाद बीएसए ने निरीक्षण कर स्कूल को नोटिस जारी किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने बताया कि सिंभावली में संचालित निजी स्कूल का भवन पूरी तरह जर्जर मिला। कक्षाएं टीन शेड में चल रही थी। पंखा भी खराब और टूटा हुआ था। छात्रों की अधिकांश किताबें निजी प्रकाशन की थी। कक्षा 1 से दसवीं तक के छात्रों को इस स्कूल में शिक्षा दी जा रही थी। स्कूल संचालक से मान्यता के दस्तावेज मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में स्कूल को नोटिस जारी किया गया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























