
एस ए इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज दिनांक 22 अप्रैल को विश्व भर में मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस के अवसर पर एस ए इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी सप्ताह में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया तथा उन्हें पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। इसके बाद भाषण, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग एवं वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व प्रस्तुत किया।
विद्यालय की शिक्षिका रुक्मणी ने बच्चों को पृथ्वी दिवस की महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा बच्चों को इसके महत्व से परिचित कराया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। छोटे-छोटे प्रयास जैसे पानी की बचत, प्लास्टिक का कम उपयोग और अधिक से अधिक पौधे लगाना हमें एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है।”
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा कि “पर्यावरण की रक्षा करना एवं सुरक्षित बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























