स्कूल पहुंचे मुस्लिम बच्चों को टीका लगाने पर हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्राथमिक पाठशाला अम्बेडकर पीरबाऊद्दीन में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब स्कूल में पहुंचे मुस्लिम बच्चों का रोली से तिलक कर स्वागत किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर मुस्लिम छात्रों के पिता आग बबूला हो गए और वह स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने रोली लगाने का जमकर विरोध किया।
मामला सोमवार का है जब पीरबाउद्दीन में स्थित प्राथमिक पाठशाला अंबेडकर में पहुंचे मुस्लिम बच्चों को अधिकारी ने टीका लगा दिया जिसके बाद बच्चों ने अपने माता-पिता को मामले से अवगत कराया। परिजन एकत्र हुए और स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि उनकी मंशा किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।
हंगामा को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























