हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती ग्रुप ऑफ इस्टीटयूशन, अनवरपुर, जिला हापुड में चेयरमैन डॉ० जे० रामाचन्द्रन व वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचन्द्रन का जन्मदिन एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया।
01.07.2024 को सरस्वती इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज, अनवरपुर, जिला हापुड में संस्था के चेयरमैन डॉ० जे० रामाचन्द्रन व वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचन्द्रन का जन्मदिन एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बडे ही हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया व वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित गरीब व असहाय व्यक्तियों के लिए अस्पताल में फ्री मेडिकल कैम्प भी लगाया गया जिसमें लगभग 1500 मरीजों का मुफ्त उपचार किया गया एवं इसमें विशेष चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गयी।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डा० आर०के० सहगल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० जे०के० गोयल, डायरेक्टर आर० दत्त एवं सचिव एम० नटराजन, समस्त चिकित्सकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती ग्रुप की फैकल्टी, स्टाफ व छात्रों की ओर से चेयरमैन डॉ जे रामाचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचंद्रन को जन्मदिन की शुभकामनाएं


























