हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए जनपद हापुड़ में नौ केंद्र बनाए गए हैं। हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय, एसएसके इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज समेत नौ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 23 अगस्त को दो पालियों में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र में हर पाली में 4104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की गई है। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























