👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा व सोटावली, बाबूगढ़ के छावनी, बाबूगढ़ तथा कस्बा धौलाना को अनसील करने का फैसला लिया है। उपरोक्त स्थानों पर सभी कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उपरोक्त इलाकों को बुधवार को अनसील कर दिया है। बता दें कि उपरोक्त सभी इलाकों में दो-दो कोरोनी मरीज मिले थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके का सर्वे कर संदिग्धों के सैंपल लिए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद प्रशासन ने उपरोक्त इलाकों को अनसील करने का फैसला लिया है।
























