हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास पर रविवार को एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया। इस दौरान किसी को गंभीर चोटें नहीं आई।
फरीदाबाद के नंगला एंक्लेव निवासी भारत शर्मा पुत्र ऋषि कुमार अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे। रविवार को जैसे ही गाड़ी नए बाईपास पर उपेड़ा गांव के पास पहुंची तो किन्हीं कारणों से चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भारत शर्मा के पिता ऋषि कुमार तथा माता मीरा देवी घायल हो गए।
























