हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास दिल्ली से हापुड़ आते समय दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। मौके से गुजर रहे विश्व हिंदू साम्राज्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सक्षम शर्मा ने देर किए बिना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है।
मामला बीती रात का है जब हापुड़ आ रही दो बाइकें आगे पीछे चल रही थी। इसी बीच दोनों में टक्कर हो गई जिससे पीछे चल रही बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बाइक पर मौजूद दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है।
























