
हापुड़: ऋषि राव बने धौलाना के नए उपजिलाधिकारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी कविता मीणा ने एसडीएम (न्यायिक) ऋषि राव को धौलाना तहसील का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद ऋषि राव अब धौलाना तहसील की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।
आपको बता दें कि ऋषि राव इससे पहले एसडीएम (न्यायिक) के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें धौलाना तहसील का उपजिलाधिकारी बनाए जाने के बाद तहसील स्तर पर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी। धौलाना तहसील क्षेत्र में लगातार सामने आने वाले राजस्व मामलों, जनसुनवाई, भूमि विवाद, कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक समन्वय और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में एसडीएम की भूमिका अहम होती है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















