
👁 41 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौपाल निवासी 35 वर्षीय मोहित बंसल पुत्र विनोद कुमार बंसल की गाड़ी में 26 सितंबर को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इस दौरान गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित भाजपा नेता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेता मोहित बंसल ने बताया कि 26 सितंबर को वह किसी काम से रेलवे रोड पर गए थे जहां उनकी गाड़ी में ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। कुछ लोग उन पर तहरीर पर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















