👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी कुछ ऐसे हैं जिन्होंने नियमों का पालन ना करने की कसम खाई है। कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई हापुड़ की दिल्ली रोड पर जहां रविवार को ई-रिक्शा की छत पर दो बालक बैठकर यात्रा करते हुए दिखाई दिए तथा एक बच्चा मयूरी के पीछे लटक कर अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करता नज़र आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि दिल्ली की ओर से हापुड़ जाते समय सेंचुरी के पास की यह तस्वीरें नियमों को दरकिनार कर जान को भी जोखिम में डाल रही है
























