गढ़मुक्तेश्वर,सीमन/ अशोक तोमर(ehapurnews.com ):आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व डीएम डॉ. बीपी नीलरतन ने शुक्रवार को यहां कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी अपराध करके खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे प्रदेश की जनता में भय का माहौल पैदा हो रहा है।
डॉ. नीलरतन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव में हुए 6 वर्षीया बच्ची के अपहरण व रेप के मामले में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित बच्ची के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिलाया।जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और न्याय दिलाने का कार्य करेगी।
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश प्रेमी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तालिब चौधरी, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बबलू गौतम, उपाध्यक्ष डॉ. गौरव जाटव, सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


























