
गांव दादरी से दो ट्रांसफार्मर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दादरी में ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले बुधवार की देर रात का है जब चोरों ने दो ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया और फरार हो गए जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया था। मरम्मत के बाद यह ट्रांसफार्मर दो ही दिन चल पाया। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर चुरा लिए। फिलहाल किसान बेहद परेशान है जिसकी वजह से इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित है।
किसान रिक्की चौधरी ने बताया कि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और फसल बिना पानी के सूख रही हैं। दो दिन पहले ट्रांसफार्मर ठीक हुआ था लेकिन अब चोरी होने के बाद विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है जिसकी वजह से समय पर पानी नहीं मिल पा रहा, फसल प्रभावित है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























