
👁 1 views Views
प्रधान लिपिक से अभद्रता करने पर दो शिक्षकों को किया निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के इंटर कॉलेज में लिपिक शिक्षकों के विवाद में प्रबंधकों ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है जिससे हड़कंप मचा है। इस दौरान शिक्षक संगठन के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। कॉलेज के प्रबंधक के अनुसार विद्यालय के प्रधान लिपिक के साथ विद्यालय के ही शिक्षक व एक शिक्षिका ने अभद्रता की जिसके बाद प्रबंधक ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस दौरान जमकर विरोध भी हुआ और आरोप लगाया गया कि प्रबंधक और लिपिक की मिलीभगत से शिक्षक व शिक्षिका को निलंबित किया गया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























