
बुकलाना में भीम सिंह की मौत के जिम्मेदार दो लोग पुलिस हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिंभावली के गांव बुकलाना में एक सप्ताह पहले दो पक्षों में पारिवारिक विवाद को लेकर हुए संघर्ष में घायल एक पक्ष के भीम सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शनिवार को दाह संस्कार कर दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकार गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि गांव बुकलाना में शांति व्यवस्था कायम है। भीम सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार दूसरे पक्ष के नामजद दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
परविंदर कुमार पुत्र भीम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अकबरपुर बुक लाना निवासी नेमपाल, ब्रह्मपाल, ओमपाल पुत्रगण जयपाल, सुभाष पुत्र रिछपाल, प्रिंस पुत्र छोटू, सतेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासगण अकबरपुर बुकलाना, पप्पू पुत्र आजाद निवासी धनपुरा सिंभावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
परविंदर का आरोप है कि 22 जुलाई की शाम 6:00 बजे नेपाल शराब पीकर उसके घर आया और उसके पिता के साथ गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। इसी तरह पीड़ित पक्ष ने आरोपी को समझाकर घर भेज दिया। उसके कुछ देर बाद अन्य लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घायल हुए लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। वहीं घायल भीम सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























