
गांव कांवी के नितीन के साथ मारपीट करने के आरोपी को दबोचा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कांवी निवासी नितीन के साथ मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी फरार है।आरोपी गांव कांवी का उदयवीर है।
आरोपी है कि 31 जुलाई की सुबह आरोपी अपने साथियो के साथ नितीन को कार मे खेत से ले उड़ा और जंगल मे ले जाकर नितीन के साथ बुरी तरह मारपीट की।पीड़ित ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आकर डीएम व कप्तान से आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















