हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर भारत के लोगों से दोस्ती कर उनको जाल में फंसा कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो विदेशी नागरिकों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक भारतीय महिला भी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम पीटर उर्फ डेविड निवासी डेल्टा स्टेट सिटी लागोस नाइजीरिया, माइकल डीनो अडेक्स पुत्र अडेक्स निवासी नाइजीरिया तथा मर्सी केथ पत्नी माइकल डीनो अड़ेक्स पुत्री पिखाटू मूल निवासी नागालैंड को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी फिलहाल नई दिल्ली में रह रहे थे जिनके कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल, एक लैपटॉप, 1520 रुपए, फर्जी रसीदें बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिलखुवा थाना पुलिस पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़ा एक मुकदमा दर्ज किया था जिसमें फेक आईडी बनाकर ऑनलाइन पैसे की ठगी का मामला सामने आया था। साइबर सेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से लोगों को ठगा। इसके पश्चात कस्टम डिपार्टमेंट का फर्जी कर्मचारी व अधिकारी बनकर उस व्यक्ति को कॉल करते और उस व्यक्ति को कहा जाता कि तुम्हारी दोस्त के पास से यूएस डॉलर, महंगा आईफोन आदि सामान मिला है जिसकी आपको करंसी चेंज करने और आईफोन की 10% फीस लगेगी और बातों में उलझा कर उससे रुपए ऐंठ लेते। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई और आरोपियों को पकड़ लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























