एक्सपायरी डेट की दवाई की सूचना पर रिकॉर्ड जब्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में एक मरीज को चार दिन पूर्व एक्सपायरी डेट की दवाई देने के मामले में शनिवार को सीएमओ डॉ सुनील त्यागी राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचे और दवाइयां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाइयां का रिकॉर्ड जब्त किया। साथ ही दवाइयां की व्यवस्थाओं को जांच कर निर्देश दिए। जांच उपरांत के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस दौरान कोई भी दवाई एक्सपायर नहीं मिली।
आपको बता दें कि डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि मरीज को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिले के किसी भी अस्पताल में मरीज को एक्सपायरी डेट की दवाई नहीं मिल रही है। बहुत-सी दवाइयों को एक्सपायर होने में पांच महीने बाकी है और शेष दवाईयां 2025 में एक्सपायर होगी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























