
👁 15 views Views
कांवड़ मार्ग पर करंट उतरने से दो बंदरों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बस स्टैंड के पास मेरठ रोड पर स्थित कूड़े के ढ़ेर के चारों ओर लगी तीन की दीवार में करंट उतरने से दो बंदरों की मौत हो गई। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली विभाग की टीम ने जांच शुरू की।
आपको बता दें कि यह घटना कावड़ मार्ग पर हुई है जहां आज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरेंगे। बिजली के खंभे से सटी टीन में अचानक करंट उतर आया जिसकी चपेट में आने से दो बंदरों की मौत हो गई। बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया गया जिसके बाद खामियों को दूर किया गया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























