
मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने गुरु का सम्मान कर मनाई गुरु पूर्णिमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रेलवे रोड हापुड़ पर मॉर्निंग ग्रुप के सैकड़ो सदस्यों ने अपने गुरु संजय शर्मा का पगड़ी माला और फरसा भेंट कर भव्य स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वाले ने कहा कि गुरु का स्थान बहुत ऊंचा होता है। हम सब गुरु संजय शर्मा का भव्य स्वागत कर गदगद है। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। हर व्यक्ति के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु के चरणों में नमन है। इस अवसर पर मनोज बाल्मीकि विशाल पानी वाले इंद्र कौशिक वीरेंद्र गर्ग बिट्टू सुरेश जिंदल गुप्ता जी लैब वाले यशी बंसल विशाल दिल्ली वाले विपिन पंसारी अनिल आहूजा सुनील वर्मा नरेंद्र कुमार भारत चावल वाले सुधीर कुमार बिट्टू चेतन उस्ताद सोनू बंसल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























