
👁 5 views Views
गढ़मुक्तेश्वर रामलीला समिति में दो संयुक्त अध्यक्ष नियुक्त
हापुड सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति गढ़मुक्तेश्वर की एक बैठक रविवार को नक्का कुंआ स्थित गत्ता फैक्ट्री पर आयोजित की गई।बैठक में अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल निवर्तमान अध्यक्ष रुपेश पंडित और भाजपा नेत्री श्रीमती पिंकी त्यागी को संयुक्त रूप से श्री राम लीला समिति गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। बैठक में पंडित विष्णु दत्त नागर को कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री नितिन जैन को महामंत्री, जबकि निवर्तमान कोषाध्यक्ष सतबीर सिंह के स्थान पर अमित राय गौतम को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।इस मौके पर अनेक रामलीला प्रेमी मौजूद थे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















