
👁 2 views Views
ट्रैक्टर व पिकअप की भिड़ंत में दो हुए चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित बुलंदशहर फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर व पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक ट्रैक्टर शुक्रवार की रात गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। इसी बीच एक पिकअप ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर व पिकअप सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















