
दूसरी प्लांट में चोरी होने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ़ गढ़ रोड स्थित ग्राम बहापुर ठेरा में बॉर्डर चेकिंग प्वाइंट के पास एलएनटी प्लांट के ऑफिस में चोरी हुई है। बृहस्पतिवार की रात चोर एक एसी और दो कंप्यूटर चुरा ले गए। इससे पहले बीते रविवार को भी चोरों ने इसी एलएनटी प्लांट को निशाना बनाया था। बीती रात चोर खिड़की का सरिया काटकर प्लांट के अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया।चोरी की जानकारी मिलने के बाद बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















