
👁 12 views Views
काम कर रहे मज़दूर पर गिरी मशीन, दिल्ली में भर्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के चितौली स्थित एक कंपनी के प्लांट में मशीन गिरने से एक मज़दूर घायल हो गया। काम करते समय यह हादसा हुआ जिससे मज़दूर घायल हो गया। मज़दूर का उपचार दिल्ली में चल रहा है।
गांव अमरपुरा इमटोरी निवासी 45 वर्षीय राम लखन पिछले तीन महीने से इस प्लांट में काम कर रहे थे। घटना 23 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे की है जब मशीन अचानक उनके दोनों पैरों पर गिर गई। घायल मज़दूर का उपचार चल रहा है।





















