
👁 30 views Views
क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने पर दो डग्गामार बस सीज, 68 वाहनों के चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एआरटीओ व यातायात विभाग ने मिलकर दो डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 68 वाहनों के चालान किए।
एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बताया कि शासन के निर्देश पर यातायात पुलिस प्रभारी नरेश कुमार के साथ मिलकर जनपद की सड़कों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारियां ले जा रही डग्गामार बसें सीज की गई और ओवर स्पीडिंग करने वाले 32, ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले नौ वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 68 वाहनों के चालान काटे गए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























