
धौलाना में काली पट्टी बांधकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ई-रजिस्ट्री से जुड़ी फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों व स्टांप वेंडरों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर तहसील परिसर से महाराणा प्रताप चौक तक मार्च निकाला और मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिसोदिया ने कहा कि फ्रंट कार्यालय व्यवस्था लागू होने से जमीनों की रजिस्ट्री और बैनामा की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक जटिल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक पखवाड़ा से अधिवक्ता हड़ताल पर है। जब तक मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























