
गंगा स्नान के दौरान दो बुजुर्गों की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़ के ब्रजघाट में सोमवार को गंगा स्नान के दौरान दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर हुईं।
पहली घटना सोमवार सुबह हुई जब हापुड़ निवासी चंद्रहास (पुत्र अंबा प्रसाद) की गंगा स्नान करते समय तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई। चंद्रहास अपने रिश्तेदार रविंद्र के यहां शादी में शामिल होने ब्रजघाट आए थे। वह स्नान करने गंगा घाट पर गए थे, तभी यह हादसा हुआ।
दूसरी घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे आरती स्थल के गंगा घाट पर हुई। नई दिल्ली के ग्राम धाता, जाफरपुर निवासी अमरनाथ कौशिक (पुत्र दामोदर दत्त) की गंगा स्नान के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























