
हज इंस्पेक्टर के लिए आवेदन शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हज-2027 के लिए राज्य हज इंस्पेक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार राज्य हज इंस्पेक्टर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर करना होगा। राज्य हज समिति के सचिव मोहम्मद तारिक बताया कि आवेदक का मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और केंद्र या राज्य सरकार का स्थायी कर्मचारी होना जरूरी है। इसके अलावा 13 अगस्त 2026 को आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कंप्यूटर में दक्षता, हज के अरकान की जानकारी तथा हज यात्रियों की समस्याओं के समाधान और मार्गदर्शन की क्षमता भी जरूरी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















