
हापुड़ की ट्रांसपोर्ट कम्पनी से बदमाश तमंचों के बल पर एसीएम लूट कर ले गए
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे स्थित शिव गोल्डन ट्रांसपोर्ट कम्पनी पर गुरुवार की तड़के चार बजे एक कार में सवार चार-पांच हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर तीन केंटर के शीशे तोड़ कर उनके एसीएम निकाल कर ले गए। बदमाशों ने वाहनों को भी ले जाने का प्रयास किया परंतु स्टार्ट न होने के कारण बदमाश भाग खड़े हुए। चोरी गए माल के कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है। हापुड़ नगर पुलिस ने गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे शिव गोल्डन गुड्स ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। कम्पनी पर रात तीन कैंटर खड़े थे। गुरुवार की सुबह एक कार में सवार होकर चार-पांच बदमाश आए और उन्होने तमंचे के बल पर कैंटर चालकों को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वाहनों के शीशे तोड़ डाले और गाड़ियों से तीन एसीएम निकाल लिए। बदमाशों ने कैंटर को भी ले जाने का प्रयास परंतु स्टार्ट न होने के कारण वे वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। वाहन चालकों ने घटना की सूचना ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक अमित गुप्ता को दी। अमित गुप्ता उस वक्त शहर के बाहर थे। उन्होने तुरंत बेटे को फोन पर अवगत कराया और बेटे ने 112 नम्बर काल कर पुलिस को सूचना दी।
ट्रांसपोर्ट कम्पनी पर लूटपाट की सूचना पर व्यापारी नेता अमन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लूट की वारदात का सफल अनावरण करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि लूटपाट की इस संगीन घटना को अविलम्ब नहीं खोला गया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















