
गढ़: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़ के चौकी बृजघाट के गांव बलवापुर में सोमवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने ब्रजघाट निवासी जयकरण पुत्र दर्शन लाल को टक्कr मार दी। वह बृजघाट की पार्किंग में गाड़ी धोने का काम करते थे। ब्रजघाट चेक पोस्ट से आगे गांव बलवापुर में सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई जिसे अज्ञात वाहन ने सोमवार की देर शाम टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची ब्रजघाट पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक सूचना मिलने पर ब्रजघाट पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























