
पिलखुवा में रात से गायब व्यक्ति जंगल में मृत मिला
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत गुरुवार की सुबह एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव राज कुमार गोयल कॉलेज के पीछे जंगल में मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लक्खा सिंह की मंढैया के रहने वाले 48 वर्ष पिंटू के रूप में की गई है। वह रात से गायब था।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि राजकुमार गोयल स्कूल के पीछे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पहचान लक्खा सिंह की मढैया के पिंटू के रूप में की गई है। लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था और बुधवार की रात से गायब था।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















