
👁 25 views Views
बृजघाट से चार नाविक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर गंगा में बिना लाइव जैकेट के नाव या स्टीमर में नौका विहार करने वाले नाविकों को अब पुलिस बक्शने के मूड में नहीं है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार नाविको को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए नाविक गढ़मुक्तेश्वर की मीरा की रेती के विशाल व दीपक तथा बृजघाट के आदेश व सोनू है। बता दे कि गत दिनों विधायक हरेंद्र तेवतिया ने बृजघाट के नाविकों को तीर्थ यात्रियों के लिए लाइव जैकेट वितरित की थी वृंदावन में हुए हादसे के बाद पुलिस ने उक्त कदम उठाया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























