
व्यवसायियों से खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता बनाए रखने की अपील
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड के खाद्य आयुक्त ने स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद मे आम जनमानस को गुणपत्तापूर्ण खाद्य व पेय पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु छोटे दुकानदार,हलवाई व खाद्य कारोबारकर्ताओ व व्यापार मण्डल से निम्न बिन्दुओ के अनुपालन की अपील की है।
स्वतन्त्रता दिवस के दृष्टिगत विद्यार्थियो व आम जनमानस को वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थ यथा-बूंदी लडडू, जलेबी, बूँदी, बतासे, समोसा, पकौडे व अन्य खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाये।
उन्होने कहा है कि खाद्य पदार्थ को प्रिन्टेड पेपर/अखबारी कागज मे रख कर वितरित न किया जाये।हाईजीन एव सेनीटेशन की स्थिति (शेड्यूल 4 में सम्बन्धित उत्पाद हेतु उल्लिखित बिन्दुओ पर) का अनुपालन शत प्रतिशत किये जाये।कच्चे माल क्रय करने सम्बन्धी अभिलेख संरक्षित रखे जाये।खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के अपमिश्रक की मिलावट ना की जाये। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर खरीद बिक्री किये जाने वाले मिठाईयाँ, नमकीन मे वर्जित कलर का उपयोग
ना किये जाये एवं आम जनमानस रंगीन मिठाई को खरीदने के समय निर्धारित मात्रा से ज्यादा कलर की मिठाईया ना खरीदे। इसका विशेष ध्यान रखे।
उक्त अपील जनहित मे सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















