
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय का भी तबादला किया है। शासन ने जनपद हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश बनाया है जबकि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को जिलाधिकारी हापुड़ बनाया है।
























