
आठ स्कूलों ने फीस वृद्धि का ब्यौरा नहीं कराया उपलब्ध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आठ निजी स्कूलों ने डीआईओएस कार्यालय को रिवाइज फीस स्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पूठिया ने बताया कि इन स्कूलों को नोटिस जारी कर 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिन स्कूलों से स्ट्रक्चर मिला है वह समिति अध्यक्ष को उपलब्ध करा दिया गया है।
डीएम की अध्यक्षता में 4 अप्रैल को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई थी जिसमे मानक के तहत 7.32 फ़ीसदी बढ़ोतरी को ही जायज माना गया लेकिन स्कूलों ने फीस 20 फ़ीसदी तक बढ़ाई हुई थी। इस पर समिति ने 7 दिन के अंदर रिवाइज्ड फीस स्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक आठ स्कूलों ने रिवाइज फीस स्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं कराया है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























