👁 0 views Views
हापुड में एक प्रतिष्ठान पर मिले दो बालश्रम
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना एएचटीयू व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम ने बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया। अभियान के तहत दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में एक दुकान पर काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। दुकान मालिक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।टीम ने चेतावनी दी है कोई भी व्यक्ति बालश्रम से काम न ले।बालश्रम से काम लेना कानूनी जुर्म है।आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314
























