सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दो भाई हुए घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वनखंडा के पास सोमवार को एक बाइक में गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। वहीं कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने कार का पीछा किया तो गाड़ी गांव उदयपुर के जंगलों से मिली जबकि चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
बीवीनगर के पास स्थित गांव बंगोली से टोनी व सतवीर पुत्रगण भीम सिंह सोमवार को बाइक पर सवार होकर कुचेसर चौपाल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक वनखंडा के पास पहुंची तो पीछे से आई एक गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गाड़ी को बरामद कर लिया गया है जबकि चालक मौके से फरार है। मामले की जांच जारी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























