संत बाबा ईशर सिंह जी महाराज राड़ा साहिब का जन्मोत्सव मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संत बाबा ईशर सिंह जी महाराज राड़ा साहिब वालों के जन्म दिवस पर हापुड़ के संत आश्रम भौंरा साहिब गुरुद्वारा पर तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश से बड़ी तादाद में उनके अनुयायी शामिल हुए।
सोमवार को संत करतार सिंह (राजपुर वाले), भाई गुरुदेव सिंह (श्री दरबार साहिब, अमृतसर), संत मनी सिंह (दिल्ली), भाई अजीत सिंह (गुरुद्वारा बंगला साहिब), भाई अमन जीत सिंह (दिल्ली), भाई अजीत पाल सिंह द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत हापुड़ के संत बाबा निर्मल सिंह जी ने अरदास की।
संत आश्रम भौंरा साहिब गुरुद्वारा पर आयोजित भंडारे में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और संत के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























